राहुल बोले-RSS पुरुषों का संविधान विरोधी पंथ:महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में

Oct 20, 2026 - 19:58
0 0
राहुल बोले-RSS पुरुषों का संविधान विरोधी पंथ:महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है, मेरा भरोसा शिव-शक्ति में
राहुल गांधी ने मंगलवार को RSS को पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ बताया। X पर पोस्ट में राहुल ने कहा कि RSS में शामिल कई महिलाएं उनके संगठन के खिलाफ चल रही राजनीतिक लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। उन्होंने अपनी विचारधारा को “शिव-शक्ति” बताया। राहुल ने कहा, “RSS पुरुषों का, संविधान विरोधी पंथ है। उसका मानना है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति हैं। मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं। इसलिए उनके खिलाफ लड़ने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।” उन्होंने आगे कहा, “सबसे अच्छी बात यह है कि उनकी कई ‘अपनी’ महिलाएं मेरे पक्ष में हैं।” राहुल ने RSS पर लिंग असमानता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। राहुल का यह बयान RSS पर उनके हालिया हमलों की कड़ी का हिस्सा है। इससे पहले 10 अक्टूबर को उन्होंने राजनीतिक तनाव के बीच RSS कार्यकर्ताओं पर महिलाओं और युवाओं के खिलाफ हिंसा का आरोप लगाया था। दिल्ली पुलिस पर भी निशाना राहुल ने चुनावी वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर जारी तनाव के बीच X पर लिखा था, “अमित शाह की दिल्ली पुलिस खुद गुंडागर्दी पर उतर आई है। वह RSS-BJP के असली गुंडों को महिलाओं और युवाओं पर हिंसा करने की खुली छूट और बढ़ावा दे रही है।” राहुल गांधी ने RSS प्रमुख मोहन भागवत पर भी निशाना साधा है। उन्होंने मौजूदा राजनीतिक माहौल में भागवत को “खलनायक” बताया था। साथ ही, प्रदर्शनकारियों से आंदोलन जारी रखने की अपील की थी। उन्होंने X पर लिखा था, “मैं एक दशक से ज्यादा समय से नरेंद्र मोदी और RSS के खिलाफ लड़ रहा हूं। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार और अजित डोभाल इस कहानी के खलनायक हैं। उनके लिए जगह धीरे-धीरे कम हो रही है। हम वह जगह कम कर रहे हैं।” राहुल ने अधिकारियों को सीधे चुनौती देते हुए कहा था, “हम सभी को गिरफ्तार कर लो। हमने तुम्हें घेर लिया है और पीछे हटने वाले नहीं हैं। मेरी बात याद रखना, हमारे पास पहले से जरूरी जानकारी है।” उन्होंने आगे कहा था, “हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे। भारत के युवाओं, मुझे तुम पर गर्व है। प्रदर्शन जारी रखो।” नागपुर में RSS का विजयादशमी कार्यक्रम RSS ने अपनी शताब्दी समारोहों के समापन वर्ष के तहत नागपुर के रेशिमबाग मैदान में वार्षिक विजयादशमी उत्सव आयोजित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User