कश्मीर के कुपवाड़ा में 2 आतंकी मारे गए:LoC के पास सुबह साढ़े 3 बजे शुरू हुई मुठभेड़; केरन सेक्टर में सुरक्षाबलों का सर्च जारी
कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) के पास शनिवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें दो आतंकी मारे गए हैं। केरन सेक्टर के जुमागुंड इलाके में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। पहले इस घटना को घुसपैठ की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा था, लेकिन अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अभी यह तय नहीं है कि आतंकी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे या नहीं। सुबह करीब 3:30 बजे शुरू हुई मुठभेड़ एक सीनियर डिफेंस अधिकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 3:30 बजे जुमागुंड इलाके में LoC के पास सुरक्षाबलों ने संदिग्ध गतिविधि देखी। जवानों ने संदिग्धों को चुनौती दी और उन्हें रोकने की कोशिश की। इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशन अभी जारी है। तलाशी अभियान पूरा होने के बाद घटना से जुड़ी और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)