BJP का दावा- राहुल गांधी वियतनाम गए:फ्लाइट का वीडियो पोस्ट कर लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते थक गए; कांग्रेस बोली- दूसरे लोग भी विदेश जाते हैं
देशभर में SIR को लेकर विरोध-प्रदर्शन के बीच भाजपा ने दावा किया है कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वियतनाम गए हैं। पार्टी ने फ्लाइट के अंदर बैठे राहुल का एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया है। भाजपा ने कैप्शन में लिखा- झूठ फैलाते-फैलाते थक गया। कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं, किसी को क्या ही पता चलेगा। कांग्रेस ने BJP के इस तंज पर पलटवार किया। पार्टी ने कहा- राहुल के विदेश जाने को मुद्दा क्यों बनाया जा रहा है, जबकि दूसरे लोग भी विदेश यात्राएं करते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)