मणिपुर- 3 लोगों की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार:12 हथियार और विस्फोटक बरामद; विरोध में 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद का ऐलान

Oct 21, 2026 - 11:34
0 0
मणिपुर- 3 लोगों की हत्या के मामले में 3 गिरफ्तार:12 हथियार और विस्फोटक बरामद; विरोध में 48 घंटे के राज्यव्यापी बंद का ऐलान
मणिपुर में सुनुलोक पहाड़ी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस हमले में 19 अक्टूबर को 3 लोगों की मौत हो गई थी और 3 घायल हुए थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से 12 हथियार, 1,095 कारतूस और विस्फोटक बरामद किए हैं। राज्य के एडीजीपी लहरी दोरजी ल्हातू ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हमले के विरोध में सोमवार आधी रात से 48 घंटे का राज्यव्यापी बंद जारी है। नेटिव पीपल्स कमेटी मणिपुर (NPCM) ने यह बंद बुलाया है। समिति की मांग है कि खोंगबल तंगखुल इलाके में हुए हमले के जिम्मेदार सशस्त्र समूहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बंद के कारण राज्य में जनजीवन प्रभावित हुआ है। खबर लगातार अपडेट हो रही है…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User