मणिपुर में कुकी-नगा के बीच गोलीबारी, 1 की मौत:4 घायल; म्यांमार के उग्रवादियों पर हमले का आरोप, 8 महीने में 50 से ज्यादा मौतें

Oct 18, 2026 - 08:47
0 0
मणिपुर में कुकी-नगा के बीच गोलीबारी, 1 की मौत:4 घायल; म्यांमार के उग्रवादियों पर हमले का आरोप, 8 महीने में 50 से ज्यादा मौतें
मणिपुर के कामजोंग जिले के चस्साद गांव में शनिवार को कुकी और नगा समुदायों के हथियारबंद समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि हमले के पीछे नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड-इसाक मुइवा (NSCN-IM) और म्यांमार के तांगखुल उग्रवादी थे। हालांकि, इन आरोपों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फरवरी से अब तक 50 से ज्यादा आम नागरिक मारे जा चुके हैं। इनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। खबर लगातार अपडेट हो रही है

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User