दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, VIDEO:CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा; बैग में रखे अंडरगारमेंट में छिपाई थी संदिग्ध वस्तु

Oct 19, 2026 - 20:57
0 0
दिल्ली में मेट्रो स्टेशन में घुसा संदिग्ध, VIDEO:CISF जवान ने 8 सेकेंड में दौड़कर पकड़ा; बैग में रखे अंडरगारमेंट में छिपाई थी संदिग्ध वस्तु
दिल्ली के जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध बैग लेकर भागने की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को CISF जवानों ने तुरंत पकड़ लिया। घटना CCTV में कैद हुई है। घटना 18 अक्टूबर की है, जानकारी आज सामने आई है। CCTV फुटेज में दिख रहा है कि व्यक्ति मेट्रो स्टेशन के सिक्योरिटी चेकिंग एरिया में पहुंचकर अपना बैग एक्स-रे स्कैनिंग के लिए रखता है। स्कैनिंग के दौरान बैग में एक संदिग्ध और घनी वस्तु दिखाई दी। हालांकि उसमें क्या था, यह नहीं बताया गया। इसके बाद व्यक्ति फोन पर बात करते हुए महिलाओं के सिक्योरिटी स्कैनिंग जोन की ओर बढ़ता है। उस समय वहां कोई महिला यात्री नहीं थी। अचानक व्यक्ति काला बैकपैक लेकर भागने लगता है। वह महिलाओं के फ्रिस्किंग जोन से होते हुए एस्केलेटर की तरफ भागता है। CISF जवान 8 सेकेंड में सीढ़ियां चढ़कर व्यक्ति को एग्जिट गेट नंबर-1 पर पकड़ लेता है। 5 तस्वीरों में पूरा घटनाक्रम… --------------------------

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User