कश्मीर में 6 गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव का आरोप:इनमें 4 महिलाएं: होटल में हुईं सीक्रेट बैठकें, ₹7-8 लाख के लेन-देन का शक

Oct 24, 2026 - 13:48
0 0
कश्मीर में 6 गिरफ्तार, प्रतिबंधित संगठन से जुड़ाव का आरोप:इनमें 4 महिलाएं: होटल में हुईं सीक्रेट बैठकें, ₹7-8 लाख के लेन-देन का शक
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में प्रतिबंधित संगठन इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन से जुड़ाव के आरोप में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 4 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस को शक है कि इस नेटवर्क को सीमा पार से फंडिंग मिली थी। पुलिस के मुताबिक, बांदीपोरा और आसपास के इलाकों में 14 से 15 सीक्रेट बैठकें हुई थीं। इनमें से 5 से 6 बैठकें बांदीपोरा-बारामूला रोड पर स्थित एक छोटे होटल में किए जाने की बात सामने आई है। जांचकर्ताओं को एक साल से ज्यादा समय में करीब ₹7 से 8 लाख के संदिग्ध लेन-देन का पता चला है। मामले में UAPA की धारा 10 और 13 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस फंडिंग के स्रोत और नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। जांच की शुरुआत वहीद अहमद भट से हुई पुलिस के मुताबिक, जांच कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा निवासी वहीद अहमद भट से शुरू हुई। उसे 2022 में एक सम्मेलन के बाद UAPA के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का दावा है कि कुपवाड़ा जेल में रहने के दौरान भट ने पाकिस्तान में मौजूद बताए गए मंज़ूर अहमद शाह से दोबारा संपर्क किया। इसके बाद कथित नेटवर्क ने अपनी विचारधारा का प्रचार करने और समर्थन जुटाने के लिए बैठकें आयोजित कीं। बैंक खाते में जमा हुए ₹2.26 लाख जांचकर्ताओं के मुताबिक, करीब 2.26 लाख रुपए बांदीपोरा के डाचीगाम निवासी मुबीना बानो के JK बैंक खाते में जमा किए गए। बाकी रकम कथित तौर पर नकद पहुंचाई गई। पुलिस का दावा है कि रकम का कुछ हिस्सा सहयोगियों में बांटा गया, जबकि कुछ का इस्तेमाल भट के इलाज के लिए किया गया। धार्मिक उपदेशक और दो कूरियर की भूमिका की जांच गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान मुबीना बानो, वहीद अहमद भट, खुशबू जान, महक जान, आलिया जान और इरफान अहमद रेशी उर्फ रईस के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, जांच में एक धार्मिक उपदेशक और कुपवाड़ा के दो संदिग्ध कूरियर की भूमिका भी सामने आई है। उनकी भूमिका और पैसों के लेन-देन की पुष्टि की जा रही है। मामले की आगे जांच जारी है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा संदिग्ध गिरफ्तार: फोन में मसूद अजहर की ऑडियो क्लिप मिली; आरोपी बिहार का रहने वाला, रैपिडो ड्राइवर था मुंबई एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने माहिम इलाके से 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को गिरफ्तार किया है। उस पर आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने का आरोप है। आरोपी बिहार का रहने वाला है और मुंबई में रैपिडो ड्राइवर था। पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User