दिल्ली के स्कूल में 12वीं की छात्रा का शव मिला:गार्ड रूम के पीछे जली हालत में मिली, पास से बैग भी बरामद; आत्महत्या की आशंका
दिल्ली के कृष्णा नगर स्थित एक स्कूल में 12वीं क्लास की करीब 18 साल की छात्रा की मौत हो गई। शुरुआती जानकारी में छात्रा के आत्महत्या करने की बात सामने आई थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस, फायर ब्रिगेड और क्राइम सीन टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, स्कूल के गार्ड रूम के पीछे छात्रा जली हुई हालत में मिली। प्रारंभिक जांच के दौरान घटनास्थल और मृतका के स्कूल बैग से कुछ सामान बरामद किया गया। सबूत जुटाने और घटनास्थल का निरीक्षण करने के लिए क्राइम टीम को बुलाया गया। पुलिस घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)