दीपके बोले-आशुतोष और सौरव मुझसे बड़े नेता हैं:कल देशभर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, अर्थशास्त्री प्रभाकर होंगे शामिल; आज INDIA ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक

Oct 22, 2026 - 09:13
0 0
दीपके बोले-आशुतोष और सौरव मुझसे बड़े नेता हैं:कल देशभर में SIR के खिलाफ प्रदर्शन, अर्थशास्त्री प्रभाकर होंगे शामिल; आज INDIA ब्लॉक की ऑनलाइन बैठक
कॉकरोच जनता पार्टी के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई के बाद अभिजीत दीपके ने कहा कि दोनों उनसे बेहतर और बहुत बड़े नेता हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि वे सौरव और आशुतोष के आदेश मानने के लिए तैयार हैं। सौरव और आशुतोष को 7 दिन बाद दिल्ली की स्पेशल कोर्ट (SEM) से जमानत मिली। दोनों को 50 हजार रुपए के बॉन्ड पर रिहा किया गया। दिल्ली पुलिस ने 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान दोनों को हिरासत में लिया था। कल देशभर में SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन होंगे। इनमें अर्थशास्त्री परकला प्रभाकर, अभिनेता प्रकाश राज और अभिजीत दीपके शामिल होंगे। INDIA ब्लॉक के नेता आज शाम ऑनलाइन बैठक करेंगे। इसमें वोट चोरी के खिलाफ प्रदर्शन और ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। सौरव-आशुतोष जंतर-मंतर पर पकड़े गए थे सरकार ने 12 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी। इसके बावजूद 13 अक्टूबर को आशुतोष और सौरव तिरंगा लेकर वहां पहुंच गए। शांति नियम तोड़ने के आरोप में उन्हें 5 दिन के लिए जेल भेजा गया था। फिर 19 अक्टूबर को उनकी हिरासत 2 दिन और बढ़ा दी गई थी। इससे पहले बुधवार को ही दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में दखल देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा था कि नेता पहले मजिस्ट्रेट का फैसला आने दें, फिर जरूरत पड़ने पर ऊपरी अदालत का दरवाजा खटखटाएं। सौरव-आशुतोष के खिलाफ दोनों केस क्राइम ब्रांच ट्रांसफर दिल्ली पुलिस ने दोनों नेताओं से जुड़े जंतर-मंतर मामले को भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया है। इससे पहले कनॉट प्लेस में दर्ज केस क्राइम ब्रांच को सौंपा गया था। अब दोनों मामलों की जांच क्राइम ब्रांच करेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User