CRPF कैंप पर हमला करने वालों का CCTV सामने आया:2 आतंकियों ने फायरिंग से पहले रैकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता

Nov 17, 2026 - 11:11
Updated: 8 hours ago
0 0
CRPF कैंप पर हमला करने वालों का CCTV सामने आया:2 आतंकियों ने फायरिंग से पहले रैकी की थी; एक एनकाउंटर में मारा गया, एक लापता

जम्मू–कश्मीर में सेना के एनकाउंटर में सोमवार को मारे गए लश्कर के आतंकी उमर का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है। इसमें वह अपने कमांडर लतीफ के साथ CRPF कैंप की रैकी करता दिख रहा है। 56 सेकेंड के वीडियो में टैक्सी से दोनों आतंकी उतरते दिखे। पहले लतीफ फिर मोहम्मद मीर उमर उतरा और कैंप की ओर बढ़ गए। दोनों की कैंप की ओर जाते एक फोटो भी सामने आई है। दोनों ने 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में इन आतंकियों ने CRPF की पोस्ट पर फायरिंग की थी। इसमें तीन जवान घायल हुए थे। आतंकी हमले का CCTV फुटेज भी सामने आया था, इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग हुई। दोनों आतंकियों का एनकाउंटर, एक का शव मिला CRPF पोस्ट पर तैनात जवानों पर 30 राउंड फायर करने वाले दोनों आतंकियों को सोमवार को सेना ने कुलगाम जिले के लारू मार गिराया। इस हमले में 3 जवान घायल हो गए थे। कश्मीर जोन पुलिस ने X पर बताया कि मरने वाला आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का घाटी में एकमात्र बचा कमांडर लतीफ भट और उसका साथी उमर है। सुरक्षा एजेंसियों ने उमर की लाश बरामद कर ली है, लेकिन लतीफ की बॉडी नहीं मिली है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में लतीफ के घायल होने और छिपे होने की खबर है। सर्च ऑपरेशन जारी है। सेना के एक अधिकारी के मुताबिक, आतंकियों की जानकारी मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों की जॉइंट टीम ने इलाके में घेराबंदी की थी। तलाशी के दौरान संदिग्ध ठिकाने के पास पहुंचते ही छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। करीब 3 घंटे चली मुड़भेड़ के बाद इन्हें मार गिराया। एनकाउंटर के दौरान सेना ने एनकाउंटर साइट के आसपास के स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला। CRPF पर 5 दिन पहले हुआ था हमला, 15 सेकेंड में 30 राउंड फायर हुए थे जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर बाइक सवार हमलावरों ने CRPF के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर फायरिंग कर दी थी। 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में आतंकियों के हमले में CRPF के तीन जवान घायल हुए थे। इसके बाद से सुरक्षाबल हमलावरों की तलाश में बड़ा अभियान जारी है। आतंकी हमले का CCTV फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें हमलावर 15 सेकेंड के अंदर करीब 30 राउंड फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है। तीनों CRPF की 46वीं बटालियन में तैनात हैं। 6 महीने में चौथा कमांडर मारा गया पिछले 6 महीने में जम्मू-कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के 4 कमांडर मारे गए। इनमें लतीफ के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया, जबकि यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया। 3 साल में 548 आतंकी घटनाएं हुईं जम्मू-कश्मीर में 2024 से अब तक 548 आतंकी घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं में 45 जवान शहीद हुए हैं और 138 आतंकी मारे गए हैं। ----------------------- यह खबर भी पढ़ें… राहुल गांधी गर्लफ्रेंड को कैंब्रिज के रेस्टॉरेंट ले गए थे:देखना चाहते थे पेरेंट्स कहां मिले; जब पूछा- अब 'वो' किधर है, तो बोले- दोस्त है राहुल गांधी ने सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ के लॉन्चिंग इवेंट के दौरान पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया। हालांकि जब उनसे पूछा गयाा कि अब वो गर्लफ्रेंड किधर है, तो राहुल ने मुस्कुराते हुए कहा- “अब वह एक दोस्त हैं।” पूरी खबर पढ़ें…

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User