मोहाली- हरियाणवी यूट्यूबर दंपती Airbnb फ्लैट पर भड़के:बोले- यहां 1 लड़की, 14 लड़के आते हैं, पार्टी नहीं मुजरा-पजामा पार्टी होती है
मोहाली में रहने वाले हरियाणा के यूट्यूबर अरमान मलिक व उनकी पत्नी कृतिका मलिक ने घर के पड़ोस में Airbnb के अधीन चल रहे फ्लैट में देर रात पार्टीबाजी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने एक वीडियो जारी कर कहा कि उनके घर के सामने रात को पार्टी नहीं मुजरा होता है। कभी एक लड़की और 14 लड़के तो कभी 4 लड़कियां और 17 लड़के आते हैं। देर रात ऊंची आवाज में स्पीकर पर गाने बजाए जाते हैं। अंदर पजामा पार्टी होती है। हमें पहले भी धमकी मिली हुई है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हो रही। लगता है कि हमें यहीं मरना पड़ेगा। वहीं पुलिस का कहना है कि फ्लैट के मालिक और यूट्यूबर, दोनों ने शिकायत दर्ज कराई है। उनके आरोपों को वेरिफाई कर रहे हैं, उसके बाद आगे की कार्रवाई करेंगे। अब सारे मामले को 7 पाइंट में जानिए 1. हम तो पहली बार आए है, हमें क्या पता 14-15 नवंबर की रात को अरमान मलिक व उनकी पत्नी कृतिका मलिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक के बाद एक तीन वीडियो शेयर किए। इनमें उन्होंने अपने सामने घर के सामने चल रहे Airbnb के बारे में बताया। वह उस फ्लैट में भी गए। वहां मौजूद लोगों को यह समझाने की कोशिश की कि यहां परिवार और छोटे-छोटे बच्चे रहते हैं। इस पर पार्टी करने आए युवाओं की दलील थी कि वे तो पहली बार आए हैं। इस बारे में आप इसके मालिक से बात करें। 2. हमसे एड्रेस पूछेंगे, जैसे इनके बाप के नौकर वीडियो शुरुआत में कृतिका मलिक कहती हैं, "जो लोग शराब पीकर आते हैं, उनको यह पता नहीं होता है कि इस लिफ्ट में जाना है या सामने।" इसी बीच अरमान मलिक कहते हैं, "मैं आपको बता दूं। जो शराब पीकर आता है, जो यहां से निकलेगा (सामने वाले घर), इस फ्लैट का एड्रेस हमसे पूछेगा, जैसे हम इनके बाप के नौकर हैं।जितने लोग अंदर होते हैं, वह खाना तो बनाएंगे नहीं, ब्लिंकिट से मंगवाते हैं। ब्लिंकिट वाले को एड्रेस नहीं पता है। इस वजह से मैंने सामने इनका एड्रेस लिखा हुआ है, लेकिन हमारे यहां पहुंचते हैं। आज मैं अकेला नहीं हूं, सोसाइटी खड़ी है। यह चीज मैं करता तो शराब और हुक्के का केस भी दर्ज हो जाता।" 3. फुल पाजामा पार्टी चल रही थी, वीडियो है पूरा अरमान मलिक कहते हैं कि अंदर 25 लोग थे। डीजे चल रहा था। फुल पाजामा पार्टी चल रही थी। वीडियो शेयर नहीं कर सकता। सारी वीडियो मेरे पास हैं, लेकिन शेयर नहीं कर सकता हूं। पता नहीं कौन से लोग अपने घर बिना बताए पार्टी कर रहा था। आखिर में सोसाइटी की वीडियो शेयर की। 4. इसे बीएनबी नहीं बोलूंगी, कोठा खुला रखा है कृतिका सोसाइटी दूसरे वीडियो की शुरूआत घर के बाहरी साइड से वीडियो बनाती हैं। इसमें वह बताती हैं कि रात के एक बज चुके हैं। मेरे घर के सामने बीएनबी नहीं बोलूंगी, कोठा खुला रखा है। मतलब हम इतना परेशान हो चुके हैं। रात के एक बज चुके हैं। शोर इतना ज्यादा है। इतनी बार कंप्लेंट करने पर भी कोई हमारी नहीं सुनता है। यह पार्टिशन हो चुका है। इसके बावजूद भी यह स्विगी और ब्लिंकिट का ऑर्डर होता है तो लोग आकर दरवाजा खड़काते हैं। रात एक बजे कितना साउंड आ रहा है। इस वजह से डिस्टर्बेंस हो रही है। 5. आपने समय देखा, यह नई बात नही है इसके बाद अरमान मलिक, कृतिका और उनके साथ एक अन्य व्यक्ति बीएनबी का दरवाजा खटखटाते हैं तो दरवाजा खुलता है। वह अंदर मौजूद लोगों से सवाल पूछते हैं कि टाइम क्या हो गया? यहां लोग नहीं रहते हैं क्या? यह कोठा थोड़ी है। कृतिका पूछती हैं कि समय देखा आपने? फिर मालिक कहता है, घड़ी तो आपके सामने है। बच्चे रहते हैं यहां पर। आगे से युवक जवाब देता है कि इसमें कौन सी नई बात है। हम तो आज ही आए हैं। इस पर मलिक कहता है कि यहां तो रोज का ड्रामा है। इस पर व्यक्ति कहता है कि मालिक को पकड़ो। मलिक का जवाब होता है कि व्यक्ति फोन नहीं उठा रहा है। मलिक कहते हैं कि माना इनकी गलती नहीं है, लेकिन यह कोठा बन गया है। जो ऑनर है, उसको रोज के पैसे चाहिए। 6. एक समय में 30 से 40 लोगों की एंट्री कृतिका कहती हैं कि 16 नवंबर को रात के 1 बजकर 17 मिनट हो चुके हैं। पिछले तीन महीने से सोसाइटी और फ्लैट के ऑनर से मेरे घर के पास Airbnb चल रहा है, जिसकी पता नहीं कितनी बार शिकायत की है। तो मैं आज बीएनबी की एंट्री चेक करवाती हूं कि एक समय में कितने लोग आते हैं। मैं आपको दिखा देती हूं। मलिक कहते हैं कि पर डे 30 से 40 एंट्री है। यहां सोसाइटी में तीन बीएनबी चल रहे हैं। मैं इस बारे में पुलिस व सोसाइटी को बोल चुका हूं, लेकिन उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। 7. पुलिस तब आएगी, जब मर्डर हो जाएगा आखिर में अरमान मलिक कहते हैं कि मैं थ्रेट पर्सन हूं। मेरे घर के सामने मुजरा होता है। मैं नहीं कहूंगा कि पार्टी नहीं होती। एक लड़की, 15 लड़के। चार लड़कियां, 17 लड़के। यह रोजाना मेरे घर के सामने हो रहा है। विद प्रूफ। मेरे से वीडियो ले लेना। मेरी पंजाब सरकार से गुजारिश है कि इस पर कड़ा एक्शन लिया जा सकता है तो लो। हम यह नहीं बोलेंगे कि पंजाब छोड़कर जाएंगे। घर छोड़ना बहुत मुश्किल होता है। हम तो यहीं मरना पड़ेगा। एक दिन आपको पता भी लग जाएगा। मैं बहुत सी चीजें डाल चुका हूं, लेकिन यहां पर जूं नहीं रेंगती है। न बच्चे, न मेरी टीम सेफ है, न घरवाले। न लेडी सेफ है। पौने घंटे से पुलिस को कॉल कर रखी है, लेकिन कोई नहीं आ रहा है। जब यहां मर्डर हो जाएगा, आदमी मर जाएगा तो पुलिस आएगी। एफआईआर दर्ज होगी और चीजें दर्ज होंगी। वेरिफाई कर रहे, उसके बाद कार्रवाई होगी इस मामले में थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह गिल ने बताया कि अरमान मलिक और दूसरी पार्टी, दोनों की तरफ से शिकायत मिली है। दूसरी पार्टी का कहना है कि उन्होंने अपना फ्लैट Airbnb पर दिया हुआ है। अरमान मलिक को उनकी प्रॉपर्टी में एंट्री करने का कोई अधिकार नहीं है। वहीं अरमान की शिकायत है कि रात देर तक स्पीकर बजाए जाते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिकायतों को वेरिफाई किया जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)