मुंबई में जैश-ए-मोहम्मद से कनेक्शन के आरोप में युवक गिरफ्तार:मोबाइल में मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप और भड़काऊ पोस्ट मिले
मुंबई में एंटी टेररिज्म स्क्वाड ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से कथित संबंधों के आरोप में 33 साल के मोहम्मद हसन अबू सरमद अख्तर को माहिम से गिरफ्तार किया है। ATS के मुताबिक, आरोपी के मोबाइल फोन की जांच में भड़काऊ पोस्ट और मसूद अजहर के ऑडियो क्लिप मिले हैं। जांच एजेंसी यह भी पता लगा रही है कि आरोपी के पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क थे या नहीं। अधिकारियों के मुताबिक, मामला सोशल मीडिया गतिविधियों और एक टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े सुरागों के आधार पर सामने आया। 10 साल से मुंबई में रह रहा था आरोपी इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी बिहार का रहने वाला है और करीब 10 साल से मुंबई में रह रहा था। वह माहिम इलाके में बाबा फलूदा के पास परफ्यूम बेचता था। इसके अलावा, वह रैपिडो ड्राइवर के तौर पर भी काम करता था। पुलिस का आरोप है कि आरोपी सोशल मीडिया पर जैश-ए-मोहम्मद को बढ़ावा देने वाली सामग्री पोस्ट करता था। जांच एजेंसी उसके मोबाइल फोन, सोशल मीडिया गतिविधियों और टेलीग्राम ग्रुप से जुड़े पहलुओं की पड़ताल कर रही है। BNS की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज मुंबई ATS की कालाचौकी यूनिट ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(1) के तहत केस दर्ज किया है। शुक्रवार को अदालत ने उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया। BNS की धारा 196(1) धर्म, भाषा या अन्य आधारों पर अलग-अलग समूहों के बीच दुश्मनी बढ़ाने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने से जुड़े मामलों में लागू होती है। यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)