टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; ड्राइवर समेत 2 लोग घायल

Oct 19, 2026 - 08:05
0 0
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, हाथ और सीने पर पट्टियां दिखीं:एकनाथ शिंदे मिलने पहुंचे; ड्राइवर समेत 2 लोग घायल
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ मुंबई के जुहू इलाके में हुई फायरिंग की घटना में बाल-बाल बच गए। रविवार शाम करीब 7 बजे फुटबॉल क्लब से निकलते समय उन पर फायरिंग हुई थी। घटना में टाइगर के ड्राइवर समेत 2 लोग घायल हुए हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे रविवार देर रात टाइगर के घर पहुंचे और उनका हालचाल जाना। टाइगर के घर से सामने आई तस्वीरों में उनके कंधे और सीने पर ड्रेसिंग और दाहिने हाथ पर पट्टी बंधी दिखी। उनकी मां आयशा श्रॉफ भी इस दौरान मौजूद थीं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User