चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट को धमकी:प्लेन के टॉयलेट में मैसेज लिखा था ‘डू नॉट फ्लाय’, उड़ान से पहले जांच के लिए भेजा
चेन्नई जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार दोपहर धमकी का संदेश मिला। इसके बाद विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर वापस बे में लौट आया। विमान के एक टॉयलेट में यह संदेश लिखा मिला- “डू नॉट फ्लाय 6E 6091” फ्लाइट 6E 6091 ने उड़ान नहीं भरी। उड़ान करीब 3:15 बजे रवाना होने वाली थी। सूत्रों के मुताबिक, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर (ATC) को फ्लाइट के लिए धमकी के संदेश की जानकारी देने वाला कॉल आया था। विमान उड़ान भरने की तैयारी में था विमान उड़ान भरने की तैयारी में था और पुशबैक कर चुका था। इसके बाद उसे एंटी-सबोटाज जांच के लिए आइसोलेशन बे में ले जाने का फैसला हुआ। सूत्रों ने बताया कि विमान के एक टॉयलेट में यह संदेश मिला- “डू नॉट फ्लाय 6E 6091” यानी “6E 6091 को उड़ान न भरने दें।” यह संदेश कागज पर लिखा था या टॉयलेट की दीवार पर, इसकी तुरंत पुष्टि नहीं हो सकी। विमान में कितने यात्री सवार थे, इसकी जानकारी भी तुरंत नहीं मिल सकी। इंडिगो ने घटना पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
26 अगस्त को भी लखनऊ से बेंगलुरु पहुंची फ्लाइट में बम की सूचना मिली थी, टिशू पेपर पर लिखा हुआ था BOMB लखनऊ से 26 अगस्त को बेंगलुरु पहुंची इंडिगो की फ्लाइट में BOMB लिखा टिश्यू पेपर मिला था। इससे हड़कंप मच गया। हालांकि, जांच में फ्लाइट में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। एयरलाइन के मुताबिक, इंडिगो की फ्लाइट 6E321 लखनऊ से सुबह 7 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना हुई थी। सुबह 9:40 बजे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यात्रियों के विमान से उतरने के बाद नियमित सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान सफाईकर्मियों को एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में BOMB लिखा था। ------------------------- ये खबर भी पढ़ें: इंडिगो फ्लाइट की अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग:लखनऊ से सऊदी जा रहा था विमान, टॉयलेट में बम की धमकी मिली, 133 यात्री सवार थे लखनऊ से सऊदी अरब के दम्माम जा रही इंडिगो की फ्लाइट में गुरुवार को बम की धमकी मिली। इसके बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला, जिस पर अंग्रेजी में ‘बम’ लिखा था।पढ़ें पूरी खबर…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)