केरलम के लोक भवन में नॉन-वेज पर रोक:राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर ने आदेश दिया, कल ही गवर्नर बने थे; कांग्रेस-लेफ्ट का विरोध
केरलम के नए राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर के पद संभालने के कुछ घंटे बाद ही लोक भवन में मांसाहारी खाना बनाने और परोसने पर रोक लगा दी। कांग्रेस और विपक्षी CPI(M) ने इस फैसले की आलोचना की। दोनों दलों ने राज्यपाल पर संघ परिवार का एजेंडा आगे बढ़ाने का आरोप लगाया। राज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि माथुर शाकाहारी हैं। इसी वजह से उन्होंने यह बदलाव कराया। सूत्रों ने साफ किया कि लोक भवन के कर्मचारियों के खाने पर कोई रोक नहीं लगाई गई है। माथुर ने शुक्रवार सुबह लोक भवन में आयोजित समारोह में केरलम के 29वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली। केरल हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सौमेन सेन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई थी। खबर अपडेट हो रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)