अमित शाह बोले- इंसाफ मिलेगा:गुरदासपुर में नशे के विरोध पर कत्ल किए व्यक्ति की मां के पैर छुए; संगरूर रवाना, झोटा के घर भी जाएंगे
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (20 अक्टूबर) पंजाब दौरे पर हैं। वह गुरदासपुर में नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए बिक्रमजीत सिंह के परिवार से 15 मिनट तक मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बिक्रमजीत की मां सुरजीत कौर के पैर छुए। अमित शाह ने परिवार को CBI जांच और इंसाफ का भरोसा दिया। अब वह संगरूर में दिड़बा के गांव तूर बंजारा जाएंगे। जहां AAP मंत्री हरपाल चीमा से सवाल पूछने को लेकर तंग किए जाने के बाद गुलजार सिंह ने सुसाइड कर लिया था। फिर मानसा में नशे का विरोध करने पर कत्ल किए गए नशा विरोधी एक्टिविस्ट परविंदर झोटा के घर जाएंगे। वहां एक पार्क में वह झोटा के पिता, पत्नी और बेटों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद शाम के समय वह लुधियाना के दरेसी ग्राउंड में शहर के सबसे बड़े दशहरे मेले में हिस्सा लेकर रावण दहन करेंगे। इन तीनों मामलों में केंद्रीय गृह मंत्रालय पंजाब सरकार से रिपोर्ट तलब कर चुका है। वहीं शाह के दौरे से पहले पंजाब CM भगवंत मान ने मानसा के एक्टविस्ट परविंदर झोटा की हत्या की CBI जांच का ऐलान कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)