विनायकपुर-घुसूपुर के बीच कुएं के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विनायकपुर-घुसूपुर के बीच कुएं के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
विनायकपुर-घुसूपुर के बीच कुएं के पास मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कृष्णा तिवारी जिला buero
कुर्रा (मैनपुरी)। थाना कुर्रा क्षेत्र के विनायकपुर और घुसूपुर गांव के बीच नीम के पेड़ के पास स्थित कुएं के निकट मंगलवार देर रात करीब एक बजे छोटू पुत्र बैजनाथ सिंह चौहान का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।
परिजनों के अनुसार, छोटू को 12 अक्टूबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे खेत पर देखा गया था। इसके बाद वह शाम तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर पुलिस की आपातकालीन सेवा 112 को सूचना दी गई।
सूचना पर थाना कुर्रा के इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ करहल अजय सिंह चौहान ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक नमूने एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया गया कि मृतक बोलने में असमर्थ था और उसकी मानसिक स्थिति भी सामान्य नहीं थी। फिलहाल उसकी मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।
इस दौरान पूर्व सदस्य जिला पंचायत सोबरन सिंह, प्रधान रामविकास चौहान, पूर्व प्रधान मुन्ना चौहान, रविंद्र सिंह चौहान, मृतक के परिजन तथा ग्रामीण मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)