जयपुर-हाईजैक के अलर्ट के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:जर्मनी से दिल्ली जा रहा था एअर इंडिया का प्लेन, अंदर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

Oct 14, 2026 - 10:35
Updated: 3 days ago
0 0
जयपुर-हाईजैक के अलर्ट के बाद इंटरनेशनल फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग:जर्मनी से दिल्ली जा रहा था एअर इंडिया का प्लेन, अंदर पहुंचे सुरक्षाकर्मी

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार सुबह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार फ्लाइट AI-2030 को हाईजैक करने की सूचना थी। ये फ्लाइट विस्तारा एयरलाइंस ऑपरेट करती है। विमान को जयपुर लाए जाने की सूचना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फ्लाइट के लैंड होते ही अलग-अलग सुरक्षा एजेंसियों के ऑफिसर प्लेन के अंदर गए हैं। फिलहाल अलर्ट के कारण, विमान में किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी और जांच के परिणाम को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। खबर अपडेट की जा रही है….

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User